
पंजाब के इस जिले मे देर रात पुलिस और तस्करों के बीच बडी मुठभेड़
पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
चंडीगढ़, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिलें से बडी खबर सामने आ रही है कि अमृतसर के खिलचियां थानाक्षेत्र में पुलिस व तस्करो के बीच बडी मुठभेड हुई जिसमे पुलिस ने दो तस्करों को घायल होने के बाद दबोचने मे सफलता प्राप्त की। जख्मी तस्करों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खिलचियां पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, असलहा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर किया गया है।
दोनों तस्करों की पहचान मोरिंडा (रूपनगर) निवासी सुखजिंदर सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक खिलचियां थाने में तैनात एसआई सतनाम सिंह बुधवार की रात पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान वे चंदी फार्म हाउस के पास पहुंचे तो वहां सडक़ के किनारे संदिग्ध हालत में एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने कार भगाने की कोशिश की। सरकारी कार के चालक ने अपनी गाड़ी उक्त कार के सामने खड़ी कर दी तो कार में सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।





















