
पंजाब के इस जिले मे दिन दहाडे लुटेरो ने स्टोर मालिक की चाकूओं से गोदकर की हत्या
पूरे इलाके में दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर जिले से फिर बडी खबर सामने आ रही है जहां पता चला है कि बस्ती गुंजा में सुबह करीब 6.30 बजे दिनदहाडे करियाना स्टोर के मालिक की लुटेरों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार लूट की नीयत से लुटेरों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। करीब 8 हजार की नकदी लेकर लुटेरे फरार हो गए, जिसकी सी.सी.टी.वी. कैमरे में तस्वीरें भी सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर जालंधर वेस्ट के एएसपी पहुंचे है, जो घटनास्थल का जायजा ले रहे है।























