
पंजाब के इस जिले मे दिनदहाडे पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या
इलाके में डर व दहशत का माहौल, बहुजन समाज पार्टी के नेता थे संदीप सिंह
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक पूर्व युवा सरपंच की दिनदहाडे गोलियां मारकर हत्या कर दी जिस कारण इलाके मे रोष व दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दुसडक़ा में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े काजल अर्थ मूवर के मालिक पूर्व सरपंच संदीप सिंह काजल को गोली मार दी। गंभीर हालत में संदीप सिंह काजल को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। संदीप सिंह बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। उनकी हत्या की सूचना के बाद आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकानें बंद करवा दी और विरोध जताया।























