
पंजाब के इस जिले मे दर्दनाक सडक़ हादसे मे एक साथ 6 लोगों की मौत से मची चीख पुकार
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के सुनाम जिले आज सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत से हाहाकार मच गया। यहां के मालेरकोटला से सुनाम महिला चौक की तरफ आ रहे एक ट्राले की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में दीपक जिंदल, नीरज सिंगला और उनके बेटे, लक्की कुमार, विजय कुमार और दवेश जिंदल की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सभी मालेरकोटला में बाबा हैदर शाह की दरगाह पर माथा टेक कर सुनाम लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे सुनाम से 6 लोग कार में सवार होकर मलेरकोटला बाबा जी के माथा टेकने गए थे। जब वह सुनाम लौट रहे थे तो रास्ते में उनकी कार की एक ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद बड़ी मुश्किल से वेल्डिंग वाली मशीन से लोहे को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।























