
पंजाब के इस जिले मे तेजधार हथियारो से युवक की हत्या
कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के अमृतसर जिले के मकबुलपुरा इलाके में बीती रात उस समय हडकंप और दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय दहलप्रीत के तौर पर हुई है। दहलप्रीत की शादी 3 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।























