
पंजाब के इस जिले मे तेजधार हथियारों से कारोबारी की हत्या
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के लुधियाना जिले के कोचर मार्केट मे एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कारोबारी मंजीत सिंह देर रात एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था। तभी दो हथियारबंद लुटेरों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
मंजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राथमिक जांच में अभी सामने आया है कि बदमाशों ने मनजीत सिंह का उनकी दुकान से पीछा किया है।























