
पंजाब के इस जिले मे डीईओ एलीमैंट्री ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को जारी किया पत्र
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर जिले मे आरटीई के मान्यता के बिना ही चल रहे कुछ प्राईवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग जल्द ही बडी कार्रवाई कर सकता है डीईओ एलीमैंट्री बलदेव सिंह ने जिले के सभी स्कूलों को आरटीई की मान्यता रिन्यू करवाने के लिए आनलाईन आवेदन करने हेतू पत्र जारी कर दिया है।
डीईओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिन स्कूलों की आरटीई की मान्यता मार्च 2023 तक खत्म हो चुकी है, वे स्कूल अगली मान्यता के लिए ई पंजाब पोर्टल पर आनलाईन आवेदन करें। अगर किसी स्कूल ने पत्र के बाद भी आवेदन नहीं किया तो इसके लिए जिममेवारी सीधे तोर पर स्कूल प्रमुखों की होगी।





















