
पंजाब के इस जिले मे झूला झूलने के दौरान रूह कंपा देने वाला मामला आया सामने
इतने बच्चो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव दुलचीके मे मेले में लगे झूले से तीन बच्चे नीचे गिर गए हैं जिसके कारण बच्चों को गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोटें लगने से बच्चों की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा कि हादसे के शिकार हुए बच्चों में से 2 की मौत हो गई है। एक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर है।
घायल बच्चों में एक की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी काल वाला के रूप में हुई है।























