
पंजाब के इस जिले मे कोहरे के कारण दर्दनाक सडक हादसा, 4 युवको ने तोडा दम
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय घने कोहने व भीषण ठंड की चपेट मे है और कोहरे के कारण लगातार सडक हादसे हो रहे है। फिऱोज़पुर जिले के ममदोट से इस समय एक दुखद खबर सामने आई है। बठिंडा अमृतसर हाईवे 54 पर हरिके के पास एक भयानक सडक़ हादसा हो गया है। इस हादसे में गुरुहरसहाए के साथ लगते गांव गुद्दर ढांडी, मट्टर और आवान आदि गांवों के 4 युवकों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा पेश आया है। एक खराब कैंटर रोड के किनारे खड़ा था, कोहरा अधिक होने के कारण नजर नहीं आया और इसमें पीछे से स्विफ्ट कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। यह भी जानकारी मिली है कि मृतकों में एक युवक गुरुद्वारा परगट साहिब में लंगर की सेवा करने वाले सेवादार का बेटा है। यह दुखद खबर इलाके में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गयी।





















