
पंजाब के इस जिले मे एक के बाद एक कई धमाके होने से पूरा इलाका दहला
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक बाद एक कई धमाके होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार मोहाली के गांव तीड़ा में एक गोदाम में कई सिलेंडरों में आग लगने से धमाका हो गया, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। इस धमाके के दौरान गोदाम का लैंटर गिर गया और बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। फिलहाल इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। धमाके इतने जोरदार थे कि एक के बाद एक कई सिलेंडरों में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की एक दुकान का गोदाम गांव तीड़ा में है, जहां पर कैटरिंग का सामान रखा हुआ था। सिलेंडरों में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि इस दौरान अंदर कोई मजदूर उपस्थित था या नहीं। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।





















