
पंजाब के इस जिले मे आज सुबह ही बदमाशों ने घर मे घूसकर लाखों की लूट पर किया हाथ साफ
इलाके मे डर व दहशत का माहौल, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे दिन प्रतिदिन लुटेरों के हौसलें बुंलद होते जा रही है इसी बीच जालंधर जिले के शीतल नगर में आज उस समय लोगो के बीच डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब बदमाशों ने फ्रूट कारोबारी के घर घुस कर उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर 20 लाख कैश और करीब 15 लाख के सोने व चांदी के गहने लूट लिए। मौके पर थाना 1, सी.आई.ए. स्टाफ, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंच गए है। एक तरफ पुलिस कमिश्नर शहर में लोगों की सुरक्षा को लेकर हवा में तीर चला रहे हैं तो दूसरी तरफ दिन-दहाड़े लूट की वारदातें लोगों में दहशत डाल रही हैं।
जानकारी देते शीतल नगर निवासी पुष्पा ने बताया कि आज तडक़े जैसे ही उसके पति फ्रूट के काम से घर से निकले तो करीब 6 बजे दो युवक घर में घुस आए। उन्होंने पिस्टल तान दी और कहने लगे कि उसके पति के पास जो भी पैसे और गहने है उसकी सारी जानकारी उसे है, ऐसे में सारे पैसे और गहने नही निकाले तो गोली मर दी जाएगी। लुटेरों ने पुष्पा के पति को भी गोली मरवाने की धमकी दी जिसके बाद पुष्पा ने सारे गहने और कैश निकाल कर लुटेरों के हवाले कर दिए। जैसे ही लुटेरे भागे तो पुष्पा ने अपने पति को फोन किया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।























