
पंजाब के इस जिले मे अस्पताल के बाहर युवक की तेजधार हथियारों से हत्या
मची चीख पुकार, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के कपूरथला जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां के सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिवारजनों में चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तलवंडी महिमा में पुरानी रंजिश के चलते देर शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें राजकुमार के सिर पर चोटें लगने के कारण उसका बेटा जसप्रीत सिंह अपने पिता को सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में पट्टी करवाने आया था।





















