
पंजाब के इस जिले में मैजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने धारा 144 लागू होने के जारी किये आदेश
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के फिरोजपुर जिले मे मैजिस्ट्रेट राजेश धीमान फिरोजपुर ने एक्ट 1973 की धारा 144 तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 फिरोजपुर छावनी परीक्षा केन्द्र के आस-पास 8 नवंबर तक धारा 144 लागू होने के आदेश जारी किए है।
जानकारी देते हुए जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कोर्सं की एन.आई.ओ.एस. पब्लिक थयूरी की परीक्षा ए केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 फिरोजपुर छावनी में 8 नवंबर 2023 तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 2.30 बजे से 5.30 तक है। इसलिए उक्त आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश परीक्षाओं में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।























