
पंजाब के इस जिले में फिर लिखे मिले खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी दी धमकी
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) आज सुबह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। इसकी जिम्मेदारी विदेशी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को भारत जोडो यात्रा निकालकर पंजाब नहीं आने की सलाह दी है।
नारे लिखे मिलते ही पुलिस ने उन्हें हटा दिया। इसके बाद नारे लिखने वालों को पकडऩे के लिए सीसीटीवी स्कैन किए जा रहे हैं। सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम मिलने की घटना को खालिस्तानी प्रचार बता रहा है. उनका कहना है कि पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन जोर पकड़ रहा है और घर-घर बम बनाए जा रहे है।























