
पंजाब के इस जिले में फिर माहौल खराब करने की कोशिश, फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में खालिस्तानियों द्वारा लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंगा अधीन आते गांव उच्चा लधाना से पठलावा जिला होशियारपुर गांव मोरांवाली को जोडऩे वाली बई के पुल पर बनी दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले है।
थाना सदर बंगा अधीन आते गांव उच्चा लधाना से पठलावा जिला होशियारपुर गांव मोरांवाली को जोडऩे वाली बई के पुल पर बनी दीवार पर खालिस्तानी समर्थका द्वारा 26 जनवरी 2024 को पंजाब में खालिसतान संबंधी चुनाव की वोटो की रजि. सबंधी काले रंग के साथ लिखे नारे मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। बेशक इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारीयो द्वारा उक्त लिखे गए नारों को मिटा दिया गया है, पर अज्ञात लोगो द्वारा लिखे गए यह नारे पुलिस प्रशासन द्वारा दिन-रात लोगो की सुरक्षा को लेकर की जाती नाकाबंदीयो पर एक सवालिया निशान जैसा लगाते नजर आ रहे है ।
इससे पहले भी नेशनल हाईवे पर अलग-अलग गांव को दरसाने संबंधी लगे साईन बोर्डों पर और थाना सदर नजदीक के सामने बने एलिवेटेड रोड के बने पिल्लरों पर इस तरह के नारे लिखे गए थे। इसके अलावा बंगा गढ़शंकर रोड मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव कोटपल्ली में बने एक धार्मिक सथान के बाहर लिखे पाए गए थे जिन को गत दिन ही पुलिस प्रशासन ने मिटा दिया था।























