
पंजाब के इस जिले दर्दनाक सडक हादसे मे बच्चों सहित मां की मौत
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के मुल्लापुर दांखा मे तेज रफ्तार सडक हादसे मेे मां सहित व उसके 3 बच्चों को टक्कर मार दी जिससे 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मां की अस्पताल में मौत हो गई। ए.एस.आई. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्र कला देवी पत्नी मुकेश सादा गांव बबहान जिला खगडिय़ा (बिहार) अपने 3 बच्चों को लेकर दाखा गांव जा रही थी कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार सियाज कार ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे 2 बच्चों राजन (4) व जानकी (3) की मौके पर ही मौत हो गई।





















