
पंजाब के इस जिले के स्कूल मैदान मे माता-पिता के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
पढिये क्या है खबर
चंडीगढ़ 10 नवंबर (विश्ववार्ता) स्कूल मे माता पिता बच्चो को भेजकर निश्चित हो जाते हेै कि अब हमारा बच्चा सेफ है लेकिन पंजाब के गांव पक्खो कलां के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मे दर्दनाक हादसे मे माता पिता के इकलौते बच्चे की मौत होने से हडकंप मच गया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि स्कूल के मैदान में बस के नीचे आने से एक स्कूली छात्र की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए गुरप्रीत कौर पत्नी स्वर्गीय केवल सिंह निवासी पक्खो कलां ने बताया कि उसका इकलौता पुत्र जगदीप सिंह (17) सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसका बेटा स्कूल के ट्रैक पर खड़ा था। स्कूली छात्राओं को लेकर आई स्कूल बस के चालक कुलवंत सिंह ने तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते लडक़े पर चढ़ा दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। थाना रुड़ेके कलां के मुख्य अधिकारी जगजीत सिंह घुमाण व जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक छात्रा की मां गुरप्रीत कौर के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















