
पंजाब के इस जिले के बस स्टैंड पर अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
चंडीगढ, 9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले के बस स्टैंड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है, पुलिस ने बस स्टैंड से शव को उठाने के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को जालंधर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है ताकि शव की पहचान की जा सके। इसके अलावा मृत महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सभी थानों में सर्कुलेट कर दी गई है।
जानकारी अनुसार बस स्टैंड के आस-पास के लोगों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से बस स्टैंड पर घूम रही थी, उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला की दिमागा तौर पर ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के 23 नंबर काउंटर पर अचानक से गिर गई, जिसके बाद वह नहीं उठी। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ठंड की वजह से मौत हुई है लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।





















