
पंजाब के इस जिले के डेरे में हुई तनावपूर्ण स्थिति, मौके पर भारी पुलिस तैनात
चंडीगढ़, 13 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के बंठिडा जिले के यहां के गांव दान सिंह वाला के डेरे में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब गुटका साहिब के अंग फटे हुए बरामद हुए है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यहां के एक डेरे से ट्रंक में रखे हुए गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले। लोगों ने इसे बरामद कर पुलिस को सूचित किया, मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि 1 फरार है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस तैनात है, जिनके द्वारा जांच की जा रही है।























