
पंजाब के इस जिले के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाला आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी ने
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) 2010 बैच के आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी ने पंजाब के अमृतसर जिले के डिप्टी कमिश्नर के रूप मे पद संभाल लिया है। बीते दिन अधिकारी ने श्री अमृतसर साहिब के 177वें डिप्टी कमिश्नर के रूप में पदभार संभालने से पहले अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका।
उन्होंने सरकार द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के लिए ईश्वर की शरण लेते हुए सभी की भलाई की प्रार्थना की। श्री दुग्र्याणा मंदिर में आयोजकों ने घनश्याम थोरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।





















