
पंजाब के इस जिले के कई हिस्सों मे आज रहेगा पॉवर कट
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे आज कुछ हिस्सो मे जरूरी मरमम्मत के चलते पॉवर कट रहेगा। बताया जा रहा है कि मुरम्मत कार्य के चलते 6 मार्च सोमवार को सुबह 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक बाला जी प्रौसैसर और सुबह 10 से लेकर शाम के 5 बजे तक गुरू नानक नगर और सुबह 10 से लेकर शाम के 6 बजे तक गांव रणियां, संगोवाल, जसपाल बांगर, पाम एन्कलेव एंव डैल्टा सिटी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।





















