
पंजाब के इस जिले के एक ही परिवार के कुल इतने सदस्यों ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के चार सदस्यों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मां और आठ महीने की बेटी बह गई है लेकिन राहगीरों ने गोताखोरों की मदद से पिता व बड़ी बेटी को निकल लिया। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बड़ी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे समाना के सिविल प्राप्त जानकारी के अनुसार मरोड़ी गांव के एक परिवार के 4 सदस्य जिनमें पति चरना राम, पत्नी कैलो देवी, बेटी जसलीन कौर और बेटी जसमीन कौर शामिल हैं। इन्होंने यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित गुरदयालपुरा गांव के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
इस बीच गोताखोरों ने एक बेटी जसमीन कौर और पिता चरना राम को नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि मां कैलो देवी और बेटी जसलीन कौर पानी में बह गईं, जिनकी तलाश की जा रही है। चरणा राम को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बेटी जैस्मीन को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





















