
पंजाब के इस जिले के इन इलाको मे आज लगेगा पॉवर कट
ये इलाके होंगे प्रभावित
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले के कुछ हिस्सों में आज बिजली कट लगने जा रहा है।बताया जा रहा है कि मुरम्मत कार्य के चलते 17-03-2024 रविवार को प्रात: 9 बजे से सायं 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। जिसके कारण 11 केवी तेज मोहन नगर, 11 केवी न्यू अशोक नगर, 11 केवी लिंक रोड और 11 केवी पुरुथी फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही विजय नगर, तेज मोहन नगर, दयाल नगर, बस्ती शेख अड्डा, चित्त स्कूल, नारी निकेतन, अवतार नगर, रीजेंट पार्क होटल, लाजपत नगर, खालसा स्कूल, बस्ती शेख अड्डा, यूनिवर्सल स्पोट्र्स, पुरुथी अस्पताल और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।





















