
पंजाब के इस जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने मतदाता सूची को लेकर जारी किए आदेश
चंडीगढ, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को मतदाता सूची में त्रुटियों का निपटान 26 दिसंबर, 2023 तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उन मतदान केंद्रों की सूची भी तैयार करने को कहा जहां पिछले चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत बहुत कम था ताकि ऐसे क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए स्वीप योजना तैयार की जा सके।
यहां जिला प्रशासनिक परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद, अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी चुनावी पंजीकरण अधिकारियों को बताया कि 01.03.2023 से 26.10.2023 का निपटान 20 दिसम्बर 2023 तक किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची के विशेष सरसरी सुधार-2024 के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के प्रपत्रों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में कर लिया जाए।





















