
पंजाब के इस जिले की मंडी में चली ताबडतोड गोलियां , मचा हडकंप
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बे फतेहाबाद की सब्जी मंडी में एक किसान द्वारा ताबडतोड गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। गोलियां चलाने से बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि एक किसान जोकि मटर बेचने आया थाजिस गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।
मौके पर पहुंचे थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी परमजीत सिंह विरदी और थाना फतियाबाद के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
जानकारी देते हुए फतेहाबाद के किसान रणजीत सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह ने बताया कि वह और उनका भतीजा रोहनप्रीत सिंह मटर बेचने के लिए फतेहाबाद मंडी आए थे, मटर बेचकर जब वे अपने ट्रैक्टर पर बैठने लगे तो पहले से मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहे अज्ञात लोगों ने गोली चला दी लेकिन वह बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे थाना गोइंदवाल साहिब के प्रमुख इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि मौके से गोली का खोल मिला है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।





















