
पंजाब के इस इलाके मे चली अंधाधुध गोलिया, ए.एस.आई के बेटे को बनाया निशाना
मचा हडकंप
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) बडी खबर पंजाब के बाबा बकाला साहिब/रईया से आ रही है जहां ए.एस.आई के बेटे पर अंधाधुध गोलियों से हमला कर दिया। जिससे ईलाके मे हडकंप मच गया।
जानकारी अनुसार घायल आकाशदीप सिंह पुत्र ए.एस.आई. जालंधर दलजीत सिंह निवासी निक्का रईया ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि गुरजंट सिंह हसनपुर, मनप्रीत सिंह पड्डा, विक्की, अजय, राजा निवासी डुबगढ़ रईया, गोपा बुटारी व अन्य अज्ञात युवकों ने घर आकर मेरे पर गोलियों के कई फायर किए जिससे 2 गोलियां एक जांघ और एक गोली बाई टांग पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान डी.एस.पी. हरिकृष्ण सिंह बाबा बकाला साहिब सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






















