
पंजाब के इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई
इतने लाख की विदेशी करेंसी बरामद
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे कस्टम विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पता चला है कि अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विभाग के अधिकारियों ने विदेशी करेंसी की तस्करी करने वाले को काबू किया है। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटे विदेशी यात्री के पास लाखों की विदेशी और भारतीय करेंसी थी। जिसे जब्त कर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से जांच की जा रही है।
पता चला है कि विदेशी यात्री के सामान में यूरो और भारतीय करेंसी पाई गई। विभाग के अधिकारियों ने जब नोटों की गिनती की तो बैग से 12 हजार यूरो 1.50 लाख रुपए की भारतीय करेंसी मिली। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की जा रही है।






















