
पंजाब के आप’ विधायक को फिर मिली जान से मारने की धमकी
पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता )इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पंजाब आप के विधायक शीतल अंगुराल को फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के खिलाफ बयान दिए जाने के बाद मोबाइल से धमकी भरा फोन आया है। अमृतपाल के खिलाफ दिए बयान को वापिस लेने को कहा गया है। मामले के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में विधायक ने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। डी.एस.पी. जगमोहन सिंह गहराई से जांच में जुट गए हैं।
इस मामले को लेकर शीतल की शिकायत पर पुलिस ने डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस में दिए बयान में विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक बयान दिया था कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।






















