
पंजाब के आढ़तियों का मामला हल करने के लिए पंजाब सरकार ने दिया आढ़तियों को बैठक का न्यौता
आढ़तियों ने कल से खरीद सीजन का बहिष्कार करने का दिया हुआ है अल्टीमेटम
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आन्दोलन पर उतरे पंजाब के आढ़तियों के साथ बैठकर मामला हल करने के लिए पंजाब सरकार ने आढतियों को कल यानि की 11 अक्तूबर को बैठक का न्यौता दिया है। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिय़ा के साथ आढ़ती भाईचारे की यह बैठक चंडीगढ़ में होनी है। गौरतलब है कि पंजाब के आढ़तियों ने कल 11 से खरीद सीजन का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया हुआ है।
इस मामले को लेकर फेडरेशन ऑफ़ आढती एसोसिएशन ऑफ़ पंजाब की एक बैठक आज अमृतसर में भी हुई थी, जिसमें संगठन के अध्यक्ष विजय कालड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बराड़, प्रधान उदित सिंह, सुखचैन सिंह राजा सांसी, राजवंत सिंह , जसकरण सिंह, हरविंदर सिंह, सतबीर सिंह, सुरजीत सिंह कंग समेत अनेक नेता शामिल हुए।























