
पंजाब की 2 राज्यसभा सीटों के चुनाव का ऐलान
पढ़ें नामांकन कब शुरू होगा और किस दिन होगा मतदान
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) पंजाब में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्यसभा के लिए 24 मई से 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून है। इसके बाद जरूरत पडऩे पर 10 जून को मतदान होगा।























