
पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई
इतने किलो हेरोइन सहित दो आरोपी काबू
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से लगातार ड्रग रैकेट पर एक के बाद कार्रवाई जारी है। पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स ने जेल के अंदर चल रहे ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी मिंटू सहोता और मिंटू को काबू किया। पकडे गए दोनों अरोपियों की जान पहचान फिरोजपुर जेल में बंद सुखजिंदर सिंह के साथ थी। जिसके साथ मिल कर वह ड्रग रैकेट चला रहे थे। इनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है। इसकी जानकारी एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह ने दी है।






















