
पंजाब की लडक़ी ने विदेश मे चमकाया देश व सूबे का नाम
तकनीकी विशेषज्ञ नाम्या जोशी को चुना दुनिया के सबसे बड़े एडटेक सम्मेलनों में मुख्य भाषण के लिए
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले की 16 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ नाम्या जोशी ने आज पंजाब व देश का नाम ऊंचा किया है क्योकि ब्रिटेन में दुनिया के सबसे बड़े एडटेक सम्मेलनों में से एक में मुख्य भाषण देने के लिए चुना गया है। वह वैश्विक स्तर पर 30,000 से अधिक शिक्षकों, शोधकर्ताओं और परिवर्तनकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
जोशी अगले साल जनवरी में बेट यूके में दो सत्रों का नेतृत्व करेंगे, जिसमें बताया जाएगा कि खेल-आधारित शिक्षा सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण क्यों है और आकर्षक खेल-आधारित पाठ योजनाएं तैयार करेंगी। महज 16 साल की उम्र में भारत में “टॉप टेक सेवी स्टूडेंट” और एक वैश्विक शिक्षक के रूप में श्रेय प्राप्त जोशी को एहसास हुआ कि कंप्यूटर गेमिंग को एक शैक्षिक उपकरण के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है,























