
सनराइजर्स हैदराबाद को तीन हार के बाद पहली जीत मिली
नई दिल्ली.आईपीएल 2021 के अपने चौथे मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया. पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है. पंजाब की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 120 रन बना सकी. जवाब में हैदराबाद ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया. हैदराबाद की टीम 2 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में 8वें से 5वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब की टीम 7वें से 8वें पर आ गई है.




















