
पंजाब की मान सरकार ने सूबावासियों को दी बडी सौगात
ये दो टोल प्लाजा किये बंद
चंडीगढ,14 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार पंजाब की जनता से कई वादे पूरे करने मे कोई कसर नही छोड रही है खबर आ रही है कि मान सरकार ने फाजिल्का-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर 2 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं।
देशभर से लोग इस टोल प्लाजा पर सफर और कारोबार करते हैं। इससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजोत खेड़ा ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा पंजाब में बने टोल प्लाजा को लगातार बंद किया जा रहा है। अब हमारी सरकार द्वारा ये 2 टोल प्लाजा भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा एक बार फिर लोगों को नई सौगात दी गई है।























