
पंजाब की मान सरकार ने नववर्ष पर इन 5 आईएएस अधिकारियों को दिया बडा तोहफा
चंडीगढ,1 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नये साल पर पंजाब सरकार द्वारा 5 सीनियर आईएएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। इनमें 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकास प्रताप, आलोक शेखर, डी.के तिवारी, जे.एम बालामुरुगन व तेजबीर सिंह के नाम शामिल हैं। इन्हें अपेक्स स्केल के अंतर्गत तरक्की दी गई है। इनमें से आलोक शेखर अभी केंद्र में डेपुटेशन पर है, जबकि विकास प्रताप फाइनेंशियल कमिश्नर टैक्सेसन के रूप में काम कर रहे हैं।
























