
पंजाब की मान सरकार द्वारा बुलाये गए विशेष सत्र को लेकर फिर विवाद
पंजाब सरकार व राज्यपाल पुरोहित फिर आये आमने सामने
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार सीएम मान के नेतृव्य मे हर दिन सूबे मे नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है वही दूसरी तरफ सरकार व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच टकराव भी कम होने नाम ले रहा है। ताजा मामला पंजाब विधानसभा के 19 और 20 जून को बुलाए गए 2 दिवसीय विशेष सत्र को लेकर हो रहा है जहां सरकार और राजभवन के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सत्र को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को पत्र लिखकर पूछा है कि इस सत्र को बुलाने की क्या जरूरत है। इसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि अब सत्र बुलाने की क्या जरूरत है, क्योंकि बजट सत्र तो पहले ही पास हो चुका है।























