
पंजाब की मान सरकार द्वारा तबादलों का लगातार दौर जारी
तुंरत प्रभाव से 32 डीएसपी रैंक के अफसर को किया इधर से उधर
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की मान सरकार द्वारा सूबे मे लगातार तबादलों का दौर जारी है पंजाब सरकार ने सब डिवजनों से भी पुलिस अधिकारी बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार ने तबादलों की झड़ी लगाते हुए राज्य में 32 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है।






















