
पंजाब की मान सरकार का बडा एक्शन: जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत दो आईएएस आफिसर किये सस्पैंड
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अभी अभी सूबे के 2 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को सस्पैंड कर दिया है। मामला पंचायतों के भंग करने से जुड़ा हुआ है। सरकार के इस फैसले से ब्यूरोक्रेट में हडक़ंप मचा हुआ है। सस्पैंड हुए एक आईएएस अफसर जालंधर नगर निगम में कमिश्नर रह चुके हैं।
पंजाब सरकार ने पंचायतें भंग करने के मामले में हुई किरकिरी के बाद बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी है। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया है।






















