
पंजाब की मान सरकार आज धनतेरस के पर्व पर पंजाब के नौजवान लडक़े लड़कियों को देगी बडा तोहफा
पंजाब सीएम मान ने सोशल मीडिया पर सांझी की जानकारी
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से सत्ता मे आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से लगातार एक के बाद नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और सूबावासियों की हर जरूरत को देखते हुए बडे से बडे फैसले जनताहित मे ले रही है इसके अलावा पंजाब सरकार पंजाब के युवाओं को अब रोजगार के लिए कही घूसखोरी नही देनी पडती अपने काबिलियत पर ही नौजवान के सरकारी नौकरी लेने के सपने पूरे हो रहे है।
इसी लडी मे आज धनतेरस के पर्व मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार दिवाली पर पंजाबियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री मान द्वारा कल अलग-अलग विभागों के 596 लडक़े-लड़कियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि आज 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को विभिन्न विभागों के 596 लडक़े-लड़कियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।उन्होंने आगे लिखा कि आने वाले दिनों में हजारों नौकरियां पंजाबियों के दरवाजे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि पंजाबियों को नौकरियाां बाँटना कोई एहसान नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है।





















