
पंजाब की भगवंत मान सरकार खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध-संधवां
विधान सभा स्पीकर द्वारा वेट लिफ्टर हरजिन्दर कौर को उच्च स्तर के प्रशिक्षण के लिए 5 लाख रुपए का चैक भेंट
चंडीगढ़, 29 नवंबर:पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कोमनवैल्थ खेल के दौरान वेट लिफ्टिंग में काँस्य पदक जीतने वाली हरजिन्दर कौर को उच्च प्रशिक्षण के लिए पाँच लाख रूपए की राशि का चैक भेंट किया है।
हरजिन्दर कौर को खेल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विधान सभा में अपने कार्यालय में यह चैक प्रदान करते हुए स. संधवां ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार खिलाडिय़ों की हर हालत में मदद करती रहेगी। हरजिन्दर कौर ने कोमनवैल्थ खेल- 2022 में 71 किलोग्राम वर्ग में काँस्य पदक हासिल किया था।
इस मौके पर पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक मनविन्दर सिंह गियासपुरा, विधायक गुरलाल घन्नौर, विधायक इन्दरजीत कौर मान, विधायक जगरूप सिंह गिल, विधायक नछत्तर पाल, विधायक सन्दीप जाखड़, विधायक सुखविन्दर कुमार कोटली और डायरैक्टर स्पोटर््स, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला प्रोफ़ैसर अजीता भी उपस्थित थे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















