
पंजाब की तरक्की और कर्जे की मुक्ति के लिए भाजपा गठबंधन सरकार समय की मांग: भारतिंदर चहल
पार्टीबाज से ऊपर उठकर क्षेत्र की सेवा करने वाला प्रतिनिधि चुनने की अपील
सनौर, 15 फरवरी सनौर विधानसभा क्षेत्र से पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल का चुनाव प्रचार जोरों पर है। बीते दिन नगर कौंसल सनौर के प्रधान इंद्रर कुमार सिंदी द्वारा बिक्रम चहल के हक में आयोजित की गई जोरदार बैठक में श्री बिक्रम चहल के पिता श्री भारतिंदर सिंह चहल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार ने क्षेत्र के निवासियों को संबोधित किया।
इस दौरान भारतिंदर चहल ने कहा कि पंजाब की तरक्की और कर्ज राहत के लिए पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा की गठबंधन सरकार ही पंजाब को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है क्योंकि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। साथ ही चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिक्रम चहल हमेशा युवाओं और महिलाओं की प्रगति और कल्याण के लिए काम करते रहे हैं और वह भविष्य में भी लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे. इस बीच, श्री चहल ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से वेनती की कि वो बाकी पार्टियों द्वारा किए जा रहे खोखले वादों से दूर रहे और क्षेत्र की सेवा करने वाले एक बुद्धिमान और शिक्षित युवा को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजने का आग्रह किया।























