पंजाब की जनता को फिर लगा महंगाई का झटका
अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम
बढ़े हुए रेट आज से ही लागू
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, अमूल और मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी दूध की क़ीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह दरें कल यानि कि 19 अगस्त सुबह से लागू होंगी। बढ़े हुए रेट आज से ही लागू हो जाएंगे। पिछले महीने ही दही, मक्खन और देसी घी की कीमतें भी बढ़ाई थी। कंपनी ने इसके पीछे इनपुट कॉस्ट का हवाला दिया है। इससे पहले मार्च महीने में भी दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ाई गई थी। बढ़े रेट का असर सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि चंडीगढ़, पंचकूला और कालका में भी पड़ेगा।
आधा लीटर दूध अब 28 रुपए का मिलेगा।
एक लीटर की कीमत 55 रुपए होगी।
डेढ़ लीटर का पैकेट 80 रुपए में मिलेगा।
डबल टोंड 23 रुपए का आधा लीटर मिलेगा।
फुल क्रीम दूध 31 रुपए का आधा लीटर और 61 रुपए का एक लीटर मिलेगा।
गाय के दूध का पैकेट अब 26 रुपए में आधा लीटर मिलेगा।