
पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर डीजीपी वीके भावरा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस
पढ़ें डीजीपी ने गैंगस्टरों के बारे में क्या कहा
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (विश्ववार्ता)पंजाब में हाल ही में हुई हत्याओं और गोलीबारी के मद्देनजर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। जिसको लेकर पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल हत्या के मामले कम हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए राज्य में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अब आपसी रंजिश के चलते हत्या के 9 और गैंगस्टर से जुड़े 6 मामले हो चुके हैं.























