
पंजाब की आप सरकार ने डिपो होल्डरों को दिया दिवाली का बडा तोहफा
डिपो होल्डरों का बकाया कमीशन 3-4 दिन के अंदर उनके खातों में आ जाएगा: लालचंद कटारूचक
चंडीगढ़,5 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने राशन डिपो होल्डरों को दिवाली का बडा तोहफा दिया है। पंजाब सरकार ने करीब 18 हजार सरकारी राशन डिपो होल्डरों की 12 महीने की कमीशन राशि जो कि 41 करोड़ रुपए है, सभी पंजाब के जिला नियंत्रकों के खातों में जमा कर दी है और यह भी आदेश जारी किए हैं कि कमीशन की यह राशि संबंधित डिपो धारकों के खातों में तुरंत भेजा जाए।
जानकारी के लिए बतां दे कि इसके साथ-साथ डिपो होल्डरों के प्रांतीय नेताओं द्वारा भी कमीशन लेने के लिए माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में रिट दायर की गई है, जिस पर सुनवाई चल रही है। पिछले सप्ताह पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने बाजारों का दौरा करते हुए बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के बाजारों का भी निरीक्षण किया था।
मंत्री मंत्री लालचंद कटारूचक ने आश्वासन दिया कि डिपो होल्डरों का बकाया कमीशन 3-4 दिन के अंदर उनके खातों में आ जाएगा। मंत्री के इस बयान की उस समय तीखी आलोचना हुई जब पंजाब सरकार ने डिपो धारकों का 12 महीने का कमीशन, जिसकी गिनती अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 तक की जा रही है, लगभग 41 करोड़ रुपए पंजाब के जिला नियंत्रकों के खातों में डाल दिया गया है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह अड़ैचा ने कहा कि भले ही सरकारी राशन डिपो होल्डरों के मन में कमीशन को लेकर खुशी जताई जा रही है, लेकिन उनकी यह भी मांग है कि डिपो होल्डरों को 22 महीने से कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि अब तक इस बार 25 महीने हो चुके हैं। राज्य सरकार ने सिर्फ 12 महीने के लिए कमीशन जारी किया है। डिपो होल्डरों की मांग है कि गुजरात और केरल की तरह पंजाब के डिपो होल्डरों का वेतन तय किया जाए।























