
पंजाब की अनाज मंडियों में दिवाली के दिन काफी संख्या धान की फसल पहुंची
पूरे देश मे पंजाब और हरियाणा में धान की फसल पर मिलती एमएसपी
जाली बुकिंग का अंदेशा होगी जांच
चंडीगढ़, 14 नवंबर (विश्ववार्ता) दिवाली का पर्व खुशी खुशी पूरे देश मे मनाया गया इस दौरान दिवाली वाले दिन पंजाब की मंडियो में पिछले कुछ दिन से काफी संख्या में धान की फसल पहुंच रही है। पता चला है कि दिवाली की छुट्टी वाले दिन भी सूबे की मंडियों में 4.7 लाख मीट्रिक टन धान पहुंची है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ऐसा जाली बुकिंग की वजह से हो रहा है।
लुधियाना के डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी एसडीएम और आरओ को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि वह निजी तौर पर मंडियों में जाएं। वीडियोग्राफी के माध्यम से सेंटरों और मंडियों में पड़ी धान की 11 से 13 नवंबर तक तीन दिन में हुई बुकिंग से मिलान करें ताकि इस मामले की हकीकत को सामने लाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में धान की फसल पर एमएसपी मिलती है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसा नहीं है। ऐसे में इस कारोबार से जुड़े लोग मोटा मुनाफा कमाने के लिए बाहरी राज्यों से धान खरीद कर ले आते हैं। साथ ही उन्हें फर्जी बुकिंग के माध्यम से बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं। यह मामला कई बार किसान जत्थेबंदियां भी सरकार व मंडी बोर्ड के सामने उठा चुकी हैं।





















