
पंजाब किंग्स ने रोका गुजरात टाइटंस का विजय रथ
चंडीगढ़, 4 मई (विश्व वार्ता) 48वां मैच गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स ने जीता। पंजाब की टीम ने आईपीएल की अंकतालिका में नंबर एक पर विराजमान गुजरात टाइटन्स को 8 विकेट से हरा दिया।
इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, पंजाब किंग्स ने गुजरात पर शुरुआत से ही लगाम लगा रखी थी। टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बना सकी। पंजाब के सामने जीत के लिए 144 रन का टारगेट था, जिसे 16 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।






















