
अहमदाबाद., 27 अप्रैल (विश्ववार्ता):पंजाब किंग्स को IPL-2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए जिसके बाद कोलकाता ने 16.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.



















