
पंजाब का जवान सिक्किम में हुआ शहीद, आज होगा पंततत्व मे विलीन
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) नंगल सब डिवीजन के गांव तर्फ मजारी का आर्मी जवान जतिन्द्र कुमार सिक्किम में शहीद हो गया है। इस संबंधी मृतक के पिता शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें फौज से अधिकारियों ने फोन कर बताया कि जतिन्द्र कुमार की मौत हो गई है।
शमशेर सिंह ने बताया कि जतिन्द्र सिंह करीब 9 साल पहले 19 पंजाब बटालियन में सिक्किम में चीन बॉर्डर के नजदीक तैनात था। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जतिन्द्र कुमार जब ड्यूटी पर था तो उसका बर्फ पर से पैर फिसलने के कारण वह गंभीर जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जतिन्द्र का पार्थिव शरीर गांव में पहुंच रहा है और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।





















