
पंजाब कांग्रेस सांसद औजला आये कोरोना की चपेट में
खुद को किया क्वारंटीन
चंडीगढ, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): सूबे मे कोरोनावायरस फिर से पैर पसार रहा है लगातार कोरोना मामलो मे बढोतरी देखी जा रही है। इसी बीच अब इसकी चपेट में कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला भी आ गए हैं। इसके चलते उनकी सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वहीं डॉक्टरी आदेशों का पालन करते हुए कुछ दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे।























