
पंजाब कांग्रेस के चारो प्रधान आज राज्यपाल बनवारी लाल से करेगें मुलाकात
राज्य के कई अहम मुद्दे उठाएंगे राज्यपाल के सामने
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्र्रेस के चार सूबा प्रधान आज एकजुट होकर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलेंगे।
पता चला हेै कि आज चारो प्रधान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलेंगे। इनमें शमशेर सिंह दूलो, महिंदर सिंह केपी व लाल सिंह शामिल है। वह किस मुद्दे को लेकर मुलाकात करने जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने बिल्कुल साफ नहीं किया है। वह मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत जरूर करेंगे।























